Tanya Mittal Biography

तान्या मित्तल का जीवन परिचय – Tanya Mittal Biography Biography in Hindi

उम्र: 25 साल (2025 तक)
पेशा: बिजनेस वुमन
राष्ट्रीयता: भारतीय
×

Suggest an Edit: तान्या मित्तल

✓ Submitted Successfully!

TRACKING ID LINK

Copy and save your TRACKING ID LINK to check your edit's status anytime..

Notify me via email?

×

Share Post

Tanya Mittal Biography In Hindi: तान्या मित्तल एक भारतीय बिजनेस वुमन, मॉडल और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने छोटी उम्र में बड़ी सफलता हासिल की। ग्वालियर के एक साधारण परिवार से शुरूआत करके, उन्होंने 19 साल की उम्र में हैंडमेड लव नामक कंपनी शुरू की, जो आज लाखों ग्राहकों तक पहुंच चुकी है। मिस टूरिज्म इंडिया 2018 और मिस टूरिज्म एशिया 2018 जीतने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2025 में उन्होंने बिग बॉस 19 में सबसे कम उम्र की प्रतियोगियों में से एक के रूप में शामिल होकर उन्होंने सुर्खियां बटोरीं। 

Table of Contents

तान्या मित्तल का बायोडाटा (Tanya Mittal Bio)

पूरा नामतान्या मित्तल (Tanya Mittal)
जन्म तिथि27 सितंबर 2000
उम्र25 साल (2025 तक)
पेशाबिजनेस वुमन, मॉडल, प्रेरक वक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता
गृहनगरग्वालियर, मध्य प्रदेश
वर्तमान निवासग्वालियर, मध्य प्रदेश
धर्महिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय
Instagram IDhttps://instagram.com/tanyamittalofficial
हाइट5 फीट 3 इंच (160 सेमी)
वजनलगभग 52 किलो
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
Tanya Mittal
Tanya Mittal

तान्या मित्तल का शुरुआती जीवन (Tanya Mittal Early Life)

तान्या मित्तल का जन्म 27 सितंबर 2000 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मध्यमवर्गीय बिजनेस परिवार में हुआ। बचपन में उन्हें एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या (क्लेफ्ट लिप और पैलेट) का सामना करना पड़ा, जिसके लिए कई सर्जरी हुईं। इस कारण उन्हें स्कूल में ताने और आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन उनके परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उनके माता-पिता, जो बिजनेस से जुड़े थे, ने उन्हें मेहनत और लगन की सीख दी।

तान्या ने ग्वालियर के विद्या पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की और बाद में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आर्किटेक्चर में दाखिला लिया। 19 साल की उम्र में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर बिजनेस को चुना। बचपन से ही वो रचनात्मक थीं, खेलकूद में हिस्सा लेती थीं और वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीत चुकी थीं। उनकी जिज्ञासा और साहस ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।

तान्या मित्तल का परिवार (Tanya Mittal Family)

तान्या मित्तल का परिवार उनके लिए सबसे बड़ा सहारा रहा है। उनके पिता का नाम अमित मित्तल है, तान्या अपने परिवार के साथ ग्वालियर में रहती हैं। तान्या अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के प्रति प्यार और सम्मान जताती हैं, जो उनकी पोस्ट में दिखता है।

Tanya Mittal with Mom, Dad and Masi
Tanya Mittal with Mom, Dad and Maasi

करियर (Tanya Mittal Carrier)

तान्या मित्तल ने 2019 में 19 साल की उम्र में हैंडमेड लव नामक startup शुरू किया, जिसमें सिर्फ 500 रुपये का निवेश था। यह कंपनी हाथ से बनी गिफ्ट, साड़ियां, बैग और सजावट की चीजें बनाती है। Instagram के जरिए प्रचार करके उन्होंने इसे बड़ा ब्रांड बनाया, जो आज 2 लाख से ज्यादा ग्राहकों तक पहुँच चुका है और 300 से अधिक लोगों को रोजगार देता है।

2018 में तान्या ने मिस टूरिज्म इंडिया और मिस टूरिज्म एशिया का खिताब जीता, और लेबनान में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इससे उनकी मॉडलिंग और वक्ता के रूप में पहचान बनी। उन्होंने कई TEDx में भी अपनी बात रखी, जिनमें उसने आत्मविश्वास, उद्यमिता और सामाजिक बदलाव पर बात की। तान्या एक पॉडकास्टर भी हैं और सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती हैं।

2025 में वो बिग बॉस 19 में शामिल हुईं, जहां उनकी रणनीति और साहस ने उन्हें चर्चा में लाया। उनकी 2.5 मिलियन से ज्यादा Instagram फॉलोअर्स वाली प्रोफाइल उनकी लोकप्रियता दिखाती है। 2024 में महाकुंभ मेले में लोगों की मदद करने वाला उनका वीडियो वायरल हुआ, जिसने उन्हें और सम्मान दिलाया।

उपलब्धियां

उपलब्धिविवरण
हैंडमेड लव स्थापना2019 में 500 रुपये से शुरू, अब 2 लाख+ ग्राहक
मिस टूरिज्म खिताब2018 में मिस टूरिज्म इंडिया और मिस टूरिज्म एशिया जीता
TEDx वक्ताआत्मविश्वास और उद्यमिता पर कई व्याख्यान
बिग बॉस 192025 में प्रतियोगी, युवा सनसनी के रूप में चर्चा
सामाजिक कार्यब्लिस फाउंडेशन के साथ ग्वालियर में गांव गोद लिया
पुरस्कारनारी शक्ति, यंगेस्ट वुमन अचीवर, एशियन एक्सीलेंस अवॉर्ड

विवाद (विवादास्पद घटनाएं)

  • सोशल मीडिया आलोचना (2025): कुछ लोगों ने उनकी धार्मिक पोस्ट को प्रचार स्टंट कहा। तान्या ने जवाब में अपनी आस्था और सामाजिक कार्यों पर जोर दिया।
  • बिग बॉस रणनीति (2025): बिग बॉस में उनकी रणनीति को कुछ दर्शकों ने बनावटी कहा, लेकिन तान्या ने अपनी सच्चाई पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: