Smriti Mandhana biography in Hindi

स्मृति मंधाना का जीवन परिचय (Smriti Mandhana biography in Hindi)

उम्र: 29 साल 
पेशा: क्रिकेट खेलना
जन्मस्थान: 18 जुलाई 1996
राष्ट्रीयता: भारतीय
×

Suggest an Edit: स्मृति मंधाना

✓ Submitted Successfully!

TRACKING ID LINK

Copy and save your TRACKING ID LINK to check your edit's status anytime..

Notify me via email?

×

Share Post

स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को महाराष्ट्र में हुआ था। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। वह अपनी तेज और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं।

स्मृति मंधाना पुरानी तस्वीर
स्मृति मंधाना पुरानी तस्वीर
Table of Contents

स्मृति मंधाना बायोडाटा (Smriti Mandhana Biodata)

नाम (Name)स्मृति मंधाना
उपनाम (Nick Name)मंधाना
जन्मस्थान (Birth Place)18 जुलाई 1996
उम्र (Age)29 साल 
गृहनगर (Hometown)मुंबई , महाराष्ट्र
पेशा (Profession)क्रिकेट खेलना
भूमिका (Role)ओपनिंग बल्लेबाज
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
धर्म (Religion)हिन्दू
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
आँख कलर (Eye Color)हल्का भूरा
बाल कलर (Hair Color)काला
हाइट (Height)5 फीट 5  इंच
वजन (Weight)55  kg
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)पलाश मुच्छल

स्मृति मंधाना का परिवार (Smriti Mandhana Family)

स्मृति मंधाना के परिवार में उनके पिता श्रीनिवासन मंधाना हैं, जो केमिकल का काम करते हैं और पहले जिला स्तर पर क्रिकेट भी खेल चुके हैं। उनकी मां स्मिता मंधाना एक गृहिणी हैं। स्मृति का एक बड़ा भाई है, जिसका नाम श्रवण मंधाना है।

स्मृति मंधाना अपने परिवार के साथ
स्मृति मंधाना अपने परिवार के साथ
पिता का नाम  (Father Name)श्रीनिवासन मंधाना
माता का नाम  (Mother Name)स्मिता मंधाना
भाई का नाम  (Brother Name)श्रवण मंधाना

स्मृति मंधाना की शिक्षा (Smriti Mandhana Education)

स्मृति मंधाना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के शारदाश्रम विद्यामंदिर स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के सांगली में चिंतामनराव कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई पूरी की। स्मृति पढ़ाई और क्रिकेट दोनों में ही अच्छी थीं।

स्मृति मंधाना का क्रिकेट जर्नी (Smriti Mandhana Cricket Career)

स्मृति मंधाना बचपन से ही बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी रही हैं। जब वह सिर्फ 9 साल की थीं, तब उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने बड़े भाई श्रवण मंधाना को देखकर क्रिकेट खेलने का फैसला किया था। सिर्फ 11 साल की उम्र में ही वह महाराष्ट्र की अंडर-19 महिला टीम में शामिल हो गई थीं।

स्मृति मंधाना का घरेलू क्रिकेट (Smriti Mandhana First Class Career)

स्मृति मंधाना ने महाराष्ट्र की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था। साल 2013 में, जब वह सिर्फ 17 साल की थीं, तब उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ खेलते हुए 224 रन की शानदार पारी खेली थी। इसी के साथ वह घरेलू वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक (डबल सेंचुरी) लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं।

स्मृति मंधाना  का महिला प्रीमियर लीग कैरियर (Smriti Mandhana WPL Career)

स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तान हैं। उन्होंने 2024 में अपनी कप्तानी में टीम को पहला खिताब जिताया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन 2025 में वह अपनी टीम को नॉकआउट तक नहीं पहुंचा सकीं। फिर भी उनका खुद का खेल इस सीजन में काफी अच्छा रहा।

स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग ट्रॉफी के साथ
स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग ट्रॉफी के साथ

स्मृति मंधाना का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Smriti Mandhana International Career)

स्मृति मंधाना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत टी20 मैच से की थी। उन्होंने 5 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला। इसके कुछ दिन बाद, 10 अप्रैल 2013 को, उन्होंने बांग्लादेश के ही खिलाफ वनडे (एकदिवसीय) मैच से डेब्यू किया। अपने दूसरे ही वनडे मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 102 रन की शानदार पारी खेली और सबको अपने टैलेंट से हैरान कर दिया था| (सोर्स – https://www.cricbuzz.com/profiles/10012/smriti-mandhana)

स्मृति मंधाना इंडियन जर्सी में
स्मृति मंधाना इंडियन जर्सी में
पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट  (First Test)13 अगस्त 2014 इंग्लैंड के खिलाफ
पहला अंतरराष्ट्रीय T20 (First T-20)5 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ
पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे  (First ODI)10 अप्रैल 2013 को बांग्लादेश के खिलाफ

स्मृति मंधाना की कुल संपत्ति (Smriti Mandhana Net Worth)

स्मृति मंधाना की कुल संपत्ति साल 2025 में करीब 35 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया भारतीय टीम के लिए खेलते हुए मिलने वाली मैच फीस है। इसके अलावा, वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलती हैं, जिससे उन्हें हर सीजन करीब 3.4 करोड़ रुपये मिलते हैं। साथ ही, वह कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है।

स्मृति मंधाना बॉयफ्रेंड

स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड का नाम पलाश मुच्छल है। वह एक भारतीय म्यूजिक डायरेक्टर और फिल्म मेकर हैं। पलाश कई बॉलीवुड फिल्मों के गाने बना चुके हैं और सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन तक की फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। वह एक फिल्म डायरेक्टर भी हैं। साल 2024 में उनकी फिल्म ‘काम चालू’ रिलीज हुई थी, जिसमें राजपाल यादव और जय मानेक ने अहम भूमिका निभाई थी।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल

स्मृति मंधाना  सोशल मीडिया (Smriti Mandhana Social Media)

InstagramClick here
TwitterClick here

FAQ

Smriti Mandhana husband name

पलाश मुच्छल

Smriti Mandhana net worth

स्मृति मंधाना की कुल संपत्ति साल 2025 में करीब 35 करोड़ रुपये है

यह भी पढे: