रानी चटर्जी का जीवन परिचय Rani Chatterjee Biography in hindi

रानी चटर्जी का जीवन परिचय | Rani Chatterjee Biography in hindi

उम्र: 34 वर्ष
जन्मतिथि: 3 नवंबर 1989
जन्मस्थान: मुंबई, महाराष्ट्र
राष्ट्रीयता: भारतीय
×

Suggest an Edit: रानी चटर्जी

✓ Submitted Successfully!

TRACKING ID LINK

Copy and save your TRACKING ID LINK to check your edit's status anytime..

Notify me via email?

×

Share Post

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वो एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं। 

Table of Contents

रानी चटर्जी कौन है?

साहिबा शेख, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में रानी चटर्जी के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं। चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से भी एक माना जाता है। उन्होंने 2004 में फिल्म “ससुरा बड़ा पइसावाला” से अपने करियर की शुरुआत की, जो अब भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्मों में से एक है। अब तक, रानी ने पांच भोजपुरी फिल्म पुरस्कार और तीन अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं।

rani chatterjee

रानी चटर्जी बायोडाटा | Rani chatterjee biodata/wiki

स्क्रीन नामसाहिबा शेख 
असली नामरानी चटर्जी
जन्मतिथि3 नवंबर 1989
उम्र (2024 में)34 वर्ष
जन्मस्थानमुंबई, महाराष्ट्र
होमटाउनमुंबई, महाराष्ट्र
स्कूलतुंगारेश्वर अकादमी हाई स्कूल, वसई
कॉलेजयूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई , मुंबई
शिक्षा की डिग्रीस्नातक
व्यवसाय (Profession)अभिनेत्री
डेब्यू फिल्मससुरा बड़ा पइसावाला (2004)
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
अफेयर्स / बॉयफ्रेंडअभी कोई नहीं
एक्स बॉयफ्रेंडरवि किशन, मनदीप बामरा, पवन सिंह
राजनीति विचारकाँग्रेस पार्टी की सदस्य (2022)
राजनीतिक सफरजनवरी 2022 में, रानी चटर्जी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुईं थीं।
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्मइस्लाम
परिवारमाता – गुलजार शेख
पिता – अभी ज्ञात नहीं
बहन – अभी ज्ञात नहीं
भाई – समीर चटर्जी
bio/wiki

रानी चटर्जी की पसंदीदा चीजें

अभिनेताअमिताभ बच्चन
अभिनेत्रीमाधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी
एथलीटसानिया मिर्ज़ा, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, मारिया शारापोवा
गायकए.आर. रहमान, श्रेया घोषाल, अतिफ असलम, जस्टिन बीबर
जगहदुबई
रंगलाल, ब्लू, काला 

रानी चटर्जी ने नाम क्यों बदला

साहिबा शेख, जिसे फिल्म इंडस्ट्री में रानी चटर्जी के नाम से जाना जाता है, उनको यह नाम डायरेक्टर अजय सिन्हा ने 2004 की भोजपुरी फिल्म “ससुरा बड़ा पइसावाला” के दौरान दिया था। अजय सिन्हा ने यह नाम इसलिए रखा ताकि उनकी मुस्लिम पहचान छिपाई जा सके, क्योंकि फिल्म के कुछ सीन भगवान शिव के मंदिर में शूट होने थे। जब यह फिल्म सुपरहिट हुई, तो रानी ने अपना नाम हमेशा के लिए रानी चटर्जी रख लिया।

यह भी पढ़ें: स्मिता पाटिल का जीवन परिचय | Smita Patil Biography in Hindi

शुरुआती जीवन, शिक्षा व कैरीयर

रानी चटर्जी मुंबई में पली-बढ़ी हैं और वह एक मुस्लिम परिवार से आती हैं। उनके परिवार में वह पहली एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वसई के तुंगेश्वर एकेडमी हाई स्कूल से की है। जब वह 10वीं क्लास में थीं, तभी उन्हें पहली फिल्म में एक्टिंग का ऑफर मिला था। उस समय रानी केवल 14 साल की थीं।

Rani Chatterjee Childhood Photo
रानी चटर्जी (बचपन की तस्वीर)

रानी स्कूल में स्टेज शो और डांस कार्यक्रमों में हिस्सा लिया करती थीं, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि एक दिन इतनी बड़ी हीरोइन बन जाएगी।

साल 2004 में, जब वह 10वीं में थीं, तो अपने एक फेमिली फ्रेंड के. के. गोस्वामी, जो एक कॉमेडियन हैं, की फिल्म की शूटिंग देखने के लिए अक्सर जाया करती थीं। उसी दौरान के. के. गोस्वामी ने फिल्म “ससुरा बड़ा पइसावाला” के डायरेक्टर अजय सिन्हा को रानी का फोटो भेजा और कहा कि यह लड़की अभी पढ़ाई कर रही है, आप कोई फिल्म बना रहे हैं तो इसे कोई छोटा सा रोल दे दीजिए। कुछ दिनों बाद रानी को “ससुरा बड़ा पइसावाला” फिल्म की ऑडिशन के लिए बुलाया गया। उनसे पूछा गया, “डायलॉग बोल लोगी, डांस कर लोगी?” रानी ने हां कहा, फिर कुछ दिन बाद उनका स्क्रीन टेस्ट हुआ और अंत में इस फिल्म में उन्हें लीड एक्ट्रेस का रोल मिल गया।

यहाँ एक और महत्वपूर्ण बात जानने लायक है कि इस फिल्म से पहले रानी को भोजपुरी नहीं आती थी, लेकिन “ससुरा बड़ा पइसावाला” फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उन्होंने भोजपुरी भाषा बोलनी सीखी। इस दौरान उन्होंने न केवल भाषा सीखी बल्कि अपने अभिनय के लिए भी काफी मेहनत की, जो उनके करियर की शुरुआत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ।

अवॉर्ड

साल 2013 में, रानी चटर्जी को भोजपुरी फिल्म ‘नागिन’ में बेहतरीन काम करने के लिए 6वें भोजपुरी अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड मिला। फिर, 2017 में, उन्होंने दादा साहब फाल्के फाउंडेशन से भी ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का खिताब जीता। 

रानी चटर्जी ने अपने फिल्मी करियर (2024 तक) में 470 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

Rani Chatterjee holding award with mother
मां के साथ अवॉर्ड पकड़े रानी चटर्जी

परिवार

रानी अपने परिवार माँ और भाई के बहुत करीब है, अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती हैं।

Rani Chatterjee with brother sammer
रानी चटर्जी अपने भाई समीर के साथ

विवाद

साल 2022 में, रानी चटर्जी ने फिल्ममेकर साजिद खान पर बड़ा आरोप लगाया कि खान ने 2013 में अपनी फिल्म ‘हिम्मतवाला’ के ऑडिशन के दौरान उनका यौन शोषण करने की कोशिश की। इंडिया टुडे न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रानी ने बताया कि ऑडिशन के दौरान साजिद ने उनसे बेहूदे सवाल पूछे, उनकी शारीरिक बनावट और निजी जिंदगी के बारे में गलत बातें कीं। रानी ने कहा, “जब साजिद ने मुझसे मेरे शरीर के बारे में पूछा तो मैं डर गई। उसने कहा, ‘शर्माओ मत, तुम्हारा बॉयफ्रेंड है या नहीं? और तुम कितनी बार सेक्स करती हो?'”

रानी चटर्जी का भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी के साथ भी विवाद रहा है, उन्होंने एक वीडियो इंटरव्यू में बताया की मनोज तिवारी ने उसे कई फिल्मों से निकलवाया है जिसकी वजह से एक बार उन्होंने सामने से ही मनोज तिवारी को फोन कर के पूछने लगी की आप ऐसा क्यों कर रहे हैं।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का सोशल मीडिया

Social Media AccountLink
InstagramLink
FacebookLink
YouTubeLink

More Related Profiles