Radha Srivastava (India idol) Biography in hindi

राधा श्रीवास्तव का जीवन परिचय | Radha Srivastava (Indian idol) Biography in hindi

उम्र: 23 वर्ष (2024 में)
जन्मतिथि: अभी पता नहीं
पेशा: गायक
जन्मस्थान: श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश
×

Suggest an Edit: राधा श्रीवास्तव

✓ Submitted Successfully!

TRACKING ID LINK

Copy and save your TRACKING ID LINK to check your edit's status anytime..

Notify me via email?

×

Share Post

राधा श्रीवास्तव (Radha Srivastava) एक प्रतिभाशाली भोजपुरी गायिका हैं, जिन्होंने हाल ही में इंडियन मंच पर श्रेया घोसल, विशाल ददलानी और बादशाह के सामने भोजपुरी गाने की जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। उनके गाने का अंदाज इतना दमदार और अलग था कि जजों ने उनकी खूब तारीफ की। इस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग राधा के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। इस लेख में, हम राधा श्रीवास्तव की जीवनी की जीवनी बताएंगे।

राधा का जन्म उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में हुआ है। वे एक भोजपुरी सिंगर हैं उनका एक गाना ‘चटनिया ये सइया सिलवट पर पीसी” बहुत ही फेमस है। राधा एक बच्चे की माँ भी हैं। उनके पति अमित श्रीवास्तव भी एक गायक हैं। इन दोनों की गायकी की जुगलबंदी देखने के लिए आप उनके सोशल मीडिया पर जा सकते हैं, जहां वे मजाकिया अंदाज में अपनी पति के साथ गानों की लिरिक्स गाकर लड़ाई करती नजर आ जाएंगी।

Radha Srivastava with husband amit and his child at indian idol
राधा इंडियन आइडल सेट पर
Table of Contents

Radha srivastava Wiki/Biodata

पूरा नामराधा श्रीवास्तव (Radha srivastava)
उम्र23 वर्ष (2024 में)
पेशागायक
रिलेशनशिप स्टेट्सशादी शुदा
पति का नामअमित श्रीवास्तव
जन्मतिथिअभी पता नहीं
हाइट5’4
वजन56kg 
आँखों का रंगकाला
बाल का रंगकाला
शौकSinging Dancing, Video Creators 
जन्मस्थानश्रावस्ती, उत्तर प्रदेश
निवास स्थानश्रावस्ती, उत्तर प्रदेश
स्कूलप्राथमिक विद्यालय लोहटी
कॉलेजराजेन्द्र दास जनजातीय इन्टर कॉलेज, और संगीत की पढ़ाई – संगीत विद्यापीठ लखनऊ
शिक्षा डिग्रीग्रैजुएट
राष्ट्रीयताभारतीय

Social media 

Instagram@radhaa_srivastava3 (305k Followers)
YouTubeRadha Srivastav RAS (57k Subscriber)
FacebookRadha Srivastav RAS (1.6m Followers)
Email Contactsumisri217@gmail.com

राधा श्रीवास्तव का बचपन

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के नौशहरा गांव की राधा श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत और लगन से संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। बचपन में राधा और उनके परिवार को पड़ोसियों और गांववालों के ताने सुनने पड़े, क्योंकि राधा को गाने का बहुत शौक था और वह स्टेज पर भी गाती थीं। लेकिन उनके परिवार ने कभी उन्हें रोका नहीं। राधा ने इन तानों को अपनी ताकत बनाया और आज वह एक सफल गायिका हैं।

Radha Srivastava with family
राधा अपने परिवार संग

संगीत के प्रति राधा का बचपन से जुड़ाव

राधा का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ, जहां संगीत जीवन का अभिन्न हिस्सा था। उनके माता-पिता दोनों ही गायक थे। उनके पिता धार्मिक भजन-कीर्तन करते थे और राधा को अक्सर अपने साथ ले जाते थे। इसी दौरान राधा का संगीत के प्रति लगाव बढ़ा। हालांकि, उनके गांव में संगीत सीखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके बावजूद, उनके पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें लखनऊ के भरतखंडे संगीत विश्वविद्यालय में संगीत की शिक्षा दिलवाई।

संगीत के क्षेत्र में शुरुआती संघर्ष और पहचान

2017 में राधा को भोजपुरी सिंगिंग शो “सा रे गा मा पा” में मौका मिला। इस शो में वह छठे स्थान पर रहीं, लेकिन इससे उन्हें भोजपुरी संगीत की दुनिया में पहचान मिली। इसके बाद 2018 में उन्होंने स्टार प्लस के लोकप्रिय शो “दिल है हिंदुस्तानी” के दूसरे सीजन में भाग लिया। इस शो में उनके प्रदर्शन ने दर्शकों और जजों को खूब प्रभावित किया। इस शो में वो फाइनल तक पहुंची।

संगीत गुरु, बाद में पति बने

दिलचस्प बात यह है कि “सा रे गा मा पा” शो में राधा की मुलाकात अमित श्रीवास्तव से हुई, जो उस समय उनके मेंटर थे। पहली बार जब ये दोनों टीवी पर साथ नजर आए, तो दोनों के घरवालों ने भी इन्हें टीवी पर ही देखा। राधा के पिता को अमित काफी पसंद आए, और कुछ महीनों बाद उन्होंने अमित के पिता से मुलाकात की और राधा के लिए शादी का प्रस्ताव रखा।

अमित ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके घरवालों को भी मन ही मन लगने लगा था कि राधा और अमित की जोड़ी काफी अच्छी रहेगी जो की उन्हें बाद में पता चला।

दोनों गायक थे, और दोनों ही श्रीवास्तव परिवार से होने के कारण समाज में भी इस रिश्ते को लेकर कोई दिक्कत नहीं हुई। दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी उनकी शादी करवाई।

Radha Srivastava and amit on stage show
राधा श्रीवास्तव और अमित ने मंच पर

राधा कहती हैं कि स्टेज पर अब जब उनके पति अमित का साथ रहता है, तो उनका आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाता है।

भोजपुरी और हिंदी संगीत पर राधा की सोच

राधा का मानना है कि एक सिंगर के लिए भाषा मायने नहीं रखती। वह कहती हैं, “मुझे बस गाना पसंद है, चाहे वह भोजपुरी हो या हिंदी।” हालांकि, वह इस बात पर जोर देती हैं कि गानों के बोल (लिरिक्स) महत्वपूर्ण होते हैं। हाल ही में भोजपुरी संगीत में कुछ गानों के बोल पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और दर्शकों से अपील की कि ऐसे गानों को बढ़ावा न दें।

नए गायक को सलाह

राधा नए गायकों को सलाह देती हैं कि भड़काऊ गाने गाकर केवल कुछ दिनों की प्रसिद्धि पाई जा सकती है, लेकिन अगर आप लंबे समय तक प्रासंगिक रहना चाहते हैं, तो अच्छे और गुणवत्ता वाले गाने गाने चाहिए। वह कहती हैं, “संगीत भगवान का वरदान है, इसे सहेजकर रखें।”

प्रसिद्ध गाने और उपलब्धियां

राधा का पहला प्रसिद्ध गाना “चटनिया” था, जो बहुत लोकप्रिय हुआ। उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण वह आज एक सफल गायिका हैं।