Naman Dhir Biography In Hindi

नमन धीर का जीवन परिचय (Naman Dhir Biography In Hindi)

उम्र 2025 में: 25 साल 
पेशा : क्रिकेटर
जन्मस्थान: फरीदकोट, अंबाला
राष्ट्रीयता: भारतीय
×

Suggest an Edit: नमन धीर

✓ Submitted Successfully!

TRACKING ID LINK

Copy and save your TRACKING ID LINK to check your edit's status anytime..

Notify me via email?

×

Share Post

Naman Dhir Biography In Hindi – नमन धीर का जन्म 31 दिसंबर 1999 को फरीदकोट अंबाला, हरियाणा में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। नमन दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस टीम की ओर से खेलते हैं।

नमन धीर की पुरानी तस्वीर
नमन धीर की पुरानी तस्वीर
Table of Contents

नमन धीर बायोडाटा (Naman Dhir Biodata)

नाम (Name)नमन धीर
उपनाम (Nick Name)धीर
जन्मस्थान (Birth Place)फरीदकोट,अंबाला, हरियाणा
उम्र 2025 में25 साल 
धर्म (Religion)हिन्दू
गृहनगर (Hometown)फरीदकोट
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)मुंबई इंडियंस
घरेलू राज्य (Domestic state)पंजबा 
वैवाहिक स्थिति (Marriage Statusअविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)5 फीट 7 इंच
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड ( girlfriend )ज्ञात नहीं

नमन धीर की शिक्षा (Naman Dhir Education)

नमन धीर की पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पिता ने बताया था कि जब नमन स्कूल में पढ़ते थे, तो स्कूल के प्रिंसिपल ने उनसे कहा था कि वह अपने बेटे का करियर खराब कर रहे हैं, क्योंकि नमन पढ़ाई के बजाय क्रिकेट को ज्यादा महत्व दे रहे थे।

नमन धीर का परिवार (Naman Dhir Family)

नमन धीर के परिवार में उनके पिता नरेश धीर हैं, जो पहले एक मेडिकल शॉप में काम करते थे। उनकी मां निरूपमा धीर एक गृहिणी हैं। नमन की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम मनिला नरेश है।

नमन धीर अपने फैमिली के साथ
नमन धीर अपने फैमिली के साथ
पिता का नाम ( Father Name )नरेश धीर
माता का नाम ( Mother Name )निरूपमा धीर
बहन का नाम ( Sister Name )मनिला नरेश

नमन धीर का फर्स्ट क्लास कैरियर (Naman Dhir First Class Career)

नमन धीर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत 31 दिसंबर 2022 को पंजाब की ओर से चंडीगढ़ के खिलाफ की थी। इस मैच में उन्होंने 34 रन बनाए थे।

अब तक नमन धीर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 604 रन बनाए हैं। उनका सबसे अच्छा स्कोर 134 रन है। उन्होंने अब तक 2 शतक (100 से ज़्यादा रन) और 2 अर्धशतक (50 से ज़्यादा रन) लगाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत लगभग 25.16 है।

नमन धीर विजय हजारे ट्रॉफी के साथ
नमन धीर विजय हजारे ट्रॉफी के साथ

नमन धीर न केवल बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि एक ऑलराउंडर के रूप में भी उभर रहे हैं। वे ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं और समय-समय पर टीम के लिए उपयोगी गेंदबाज़ी करते हैं। उनके आत्मविश्वास और मेहनत की वजह से भविष्य में उनसे और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

नमन धीर का आईपीएल कैरियर (Naman Dhir IPL Career)

नमन धीर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना डेब्यू 24 मार्च 2024 को किया। उन्होंने यह मैच मुंबई इंडियंस की ओर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला। इस मैच में नमन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 10 गेंदों में 20 रन बनाए। यह उनके आत्मविश्वास और आक्रामक खेलने के अंदाज को दिखाता है।

नमन धीर आईपीएल में मैन ऑफ द मैच लेते हुए
नमन धीर आईपीएल में मैन ऑफ द मैच लेते हुए

इसके बाद नमन धीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2024 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 62 रन बनाए। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 214 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और यह मैच 18 रनों से जीत लिया। इस पारी के बाद वे सबकी नजरों में आ गए और उनकी तारीफ चारों तरफ होने लगी।

नमन के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन पर अपना भरोसा कायम रखा और 2025 की नीलामी में उन्हें 5.25 करोड़ रुपये देकर दोबारा अपनी टीम में शामिल किया।

नमन धीर की आईपीएल आंकड़े

कुल मैचकुल रनऔसतस्ट्राइक रेटअर्धशतकशतकसर्वश्रेष्ठ स्कोर
1930227.45174.5762 

2024 से लेकर 2025 तक कुछ शानदार प्रदर्शन

  • 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 28 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर है।
  • 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17 गेंदों में 38 रन बनाए, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिली।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2025 में ही 24 गेंदों में 46 रन की तेज़ तर्रार पारी खेली, जिसमें उन्होंने लगातार चौके और छक्के लगाए।

नमन धीर का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Naman Dhir International Career)

नमन धीर को अभी तक भारतीय टीम के लिए किसी भी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे या टी20) में खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन जिस तरह से वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वह टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

नमन धीर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ
नमन धीर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ

नमन धीर की कुल संपत्ति (Naman Dhir Net Worth)

नमन धीर की कुल संपत्ति 2025 में करीब 5 करोड़ से 7 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। उनकी सबसे बड़ी कमाई आईपीएल से होती है। साल 2025 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। नमन की आमदनी का मुख्य स्रोत क्रिकेट ही है, जैसे आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंटों से मिलने वाली फीस।

नमन धीर सोशल मीडिया (Naman Dhir Social Media)

InstagramClick here
facebookClick here

FAQ

Naman Dhir bowling Style

ऑफ स्पिन गेंदबाजी

Naman Dhir bowling speed

90 के स्पीड से लेकर 100 के बीच

Naman Dhir family

नमन धीर के परिवार में उनके पिता नरेश धीर हैं, जो पहले एक मेडिकल शॉप में काम करते थे। उनकी मां निरूपमा धीर एक गृहिणी हैं। नमन की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम मनिला नरेश है।

Naman Dhir IPL 2025 price

साल 2025 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है

यह भी पढे :