Madhavas Rock Band biography / wiki

माधवा रॉक बैंड का जीवन परिचय | Madhavas Rock Band Biography in Hindi

×

Suggest an Edit: माधवा रॉक बैंड

✓ Submitted Successfully!

TRACKING ID LINK

Copy and save your TRACKING ID LINK to check your edit's status anytime..

Notify me via email?

×

Share Post

माधवा रॉक बैंड (Madhavas Rock Band) एक म्यूजिकल बैंड ग्रुप है, जो कृष्ण भक्ति को समर्पित है। इस ग्रुप को दो कृष्ण भक्त क्रमशः पति-पत्नी – निर्दोष सोबती और नेहा बहल मिलकर चलाते हैं। माधव रॉक बैंड का लगभग सभी गाना Youtube पर ही रिलीज कीजिये जाता है, इनके गाने रील्स पर भी खूब पोपुलर हैं। 

Table of Contents

Madhavas Rock Band Bio/wiki

नाम (Name)माधवा रॉक बैंड (Madhavas Rock Band)
संस्थापक का असली नाम (Founder’s real name)निर्दोष सोबित, नेहा बहल
संस्थापक का स्क्रीन नाम (Founder’s screen name)नव किशोर, नंदरानी गोपी
सम्मान (Award)1. माधवा रॉक बैंड के निर्दोष को MTV की तरफ से बेस्ट गिटारिस्ट का समान मिल चुका है।
2. यह म्यूज़िकल ग्रुप India Got Talent में भी परफ़ोर्मेंस दे चुके हैं।

Madhavas Rock Band all Social media List

माधवा रॉक बैंड (Madhavas Rock Band) को चलाने वाले कौन हैं

माधवा रॉक बैंड (Madhavas Rock Band) ग्रुप को चलाने वाले दो लोग हैं जो पति-पत्नी हैं। इनका असली नाम निर्दोष एवं नेहा है, यह दोनों अभी वृंदावन में रहते हैं। यह दोनों पति पत्नी इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) संस्था से जुड़े हैं इन दोनों ने अपना जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में समर्पित कर दिया है, दोनों ने अपने असली नाम भी बदल दिए हैं।

निर्दोष सोबती ने अपना नाम नव किशोर एवं निमाई दास रखा है और नेहा बहल ने अपना नाम नंदरानी गोपी एवं देवी दासी रखा है।

Madhavas Rock Band neha and nirdosh

वैसे यह दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं पर अब यह दोनों वृंदावन, उत्तर प्रदेश में ही रहते हैं। दोनों की शुरुआती शिक्षा हरियाणा में हुई थी पहली बार इन दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी जहां ये दोनों मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गए थे।

इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम हरिचरण है। जो माधवा बैंड के कई गानों में दिखाई भी देता है। वृंदावन में रहकर दोनों पति पत्नी माधवा रॉक बैंड (Madhavas Rock Band) यूट्यूब चैनल पर गाने बनाते हैं और कृष्ण की भक्ति करते हैं, साथ ही साथ हिन्दू धर्म का प्रचार भी करते हैं।

माधवा रॉक बैंड आम लोग भी खूब मदद करते हैं, इन्होने कई अभियान चलायें हैं जैसे यमुना किनारे सफाई, भूखे को भोजन कराना, सुबह सुबह वृंदावन की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को चाय नाश्ता कराना। वृंदावन में माधवा ग्रुप कई सेवा कार्य से जुड़े हुए हैं।

माधवा रॉक बैंड के निर्दोष और नेहा एक दूसरे से कैसे मिले

माधवा रॉक बैंड ग्रुप बनाने से पहले निर्दोष, नेहा की राहें बिल्कुल अलग थीं। यह दोनों एक दूसरे से पहली बार इंजीनियरिंग कॉलेज में मिले, और यहीं से इन दोनों का सफर शुरू हुआ। निर्दोष का इन्टरेस्ट म्यूजिक में था और जब इसने कॉलेज में एक म्यूजिकल ग्रुप बनाया, तो उन्होंने नेहा को भी इससे जुडने को कहा और यहीं से इन दोनों का संगीतमय सफर शुरू हुआ था।

निर्दोष बताते हैं कि उस समय इंजीनियरिंग कॉलेज में 4-5 लड़कियां ही थीं और वो नेहा से भी ज्यादा बात नहीं करते थे। लेकिन नेहा की आवाज़ अच्छी थी वो गाना अच्छा गाती थी, इसलिए उन्होंने उसे माधवा रॉक बैंड ग्रुप बनाने के लिए अपनी टीम में शामिल किया।

धीरे धीरे माधवा बैंड की यह जोड़ी कॉलेज में हिट होने लगी और इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। नेहा का कृष्ण भक्ति की तरफ आकर्षण था जिसकी वजह से निर्दोष भी भगवान की भक्ति की तरफ आकर्षित हुए कॉलेज के समय में ही दोनों इस्कॉन संस्था से जुड़ गए थे जहां उनके कई साथी पहले से ही इसके सदस्य थे।

माधवा रॉक बैंड के निर्दोष सोबित

निर्दोष एक साधारण परिवार से आते हैं, इनका जन्म हरियाणा के यमुनानगर में हुआ था। महज 6 साल की उम्र से ही ये संगीत सीख रहे हैं, निर्दोष के पहले संगीत शिक्षक इसके पिताजी ही हैं, जिन्हें खुद भी गाने का बड़ा शौक था। हालांकि, संगीत के साथ-साथ निर्दोष ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है।

माधवा रॉक बैंड के संस्थापक निर्दोष बताते हैं कि संगीत ने उनका जीवन पूरी तरह से बदल दिया। एक गरीब घर से आने वाला लड़का आज अपने सारे सपने पूरे कर पा रहा है, देश-विदेश में लोग इन्हें जानने लगे हैं। उनकी छोटी सी टीम को देश के हर कोने से स्टेज शो के लिए बुलाया जाता है। निर्दोष को MTV की तरफ से बेस्ट गिटारिस्ट का अवार्ड भी मिल चुका है। वे ‘India’s Got Talent‘ तक भी पहुंचे थे।

माधवा रॉक बैंड की नेहा बहल के बारे में

माधवा रॉक बैंड की नेहा मिडिल क्लास परिवार से आती हैं, जहाँ उनके पास थोड़ी बेसिक सुविधाएँ उपलब्ध थीं। पारिवारिक सपोर्ट में वे निर्दोष से थोड़ी बेहतर स्थिति में थीं। जब नेहा कॉलेज में थीं, तभी उनका झुकाव लोगों की सेवा करने की ओर बढ़ रहा था। उस समय उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि इसे कहाँ से शुरू करना चाहिए। शुरुआत में वो पढ़ाई के बाद समय मिलते ही मंदिर जा कर भजन किया करती थीं। बाद में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही माधवा रॉक बैंड जैसी बड़ी संस्था को बनाया। और अभी उसकी मेन गायिका भी हैं

माधवा रॉक बैंड (Madhavas Rock Band) की आश्चर्यजनक बातें

  • माधवा रॉक बैंड कलसर्स टीवी पर भी परफ़ोर्मेंस दिया है।
  • माधवा रॉक बैंड, बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ खान के सामने भी परफोर्मेंस दे चुके हैं 
  • माधवा की टीम ने Satyamev Jayate टीवी शो में भी गिटार प्ले किया था
  • माधवा रॉक बैंड की गायिका नेहा कभी शादी नहीं करना चाहती थीं।
  • माधवा के स्टार गायक अपना करियर एक फिल्मी रॉकस्टार गायक के रूप में बनाना चाहते थे।
Madhva rock band neha and nirdosh with son

माधवा रॉक बैंड के सपोर्टर इन्हें सोशल मीडिया पर क्या-क्या कमेंट करते हैं

पारमजीत कौर – मुझे माधवा रॉक बैंड बहुत पसंद है। आप सभी इतने बेफिक्र और भगवान कृष्ण के प्रेम में लीन रहते हैं कि मैं भी उस ऊर्जा को महसूस कर सकती हूँ। माधवा बैंड के गीत मुझे बहुत पसंद है। काश एक दिन मैं आप सबसे मिल पाऊं और इस भजन को आपके साथ गा पाऊं।

पर्ल – एक साल हो गया है, मैं इस भजन से जुड़ी हुई हूँ। ब्रजवासियों और भगवान कृष्ण के बीच का यह अटूट संबंध है। माधवा, आपके गानों की लत लग गई है। हरी बोल, जय श्री कृष्ण।

भूमि पटेल – इससे फर्क नहीं पड़ता कि कितने भी नए बॉलीवुड गायक आएं या जाएं… माधवा रॉक बैंड हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेंगे।

लेखक की ओर से

माधवा रॉक बैंड की कहानी हमें यह सिखाती है कि कैसे दो लोग जो अलग फील्ड में थे लेकिन म्यूजिक ने दोनों को साथ लाया और अपनी मेहनत और लगन की मदद से दोनों ने मिलकर एक बड़ी म्यूजिक कंपनी बनाई। हमें भी अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमे जरूर बताएं। और भी आर्टिकल पढ़ें :

More Related Profiles