अश्विनी कुमार का जीवन परिचय -Ashwani Kumar Biography In Hindi

अश्विनी कुमार का जीवन परिचय (Ashwani Kumar Biography In Hindi)

उम्र: झंझेरी
पेशा: क्रिकेट खेलना
जन्मस्थान: झंझेरी, मोहाली
राष्ट्रीयता: भारतीय
×

Suggest an Edit: अश्विनी कुमार

✓ Submitted Successfully!

TRACKING ID LINK

Copy and save your TRACKING ID LINK to check your edit's status anytime..

Notify me via email?

×

Share Post

Ashwani Kumar Biography In Hindi-अश्विनी कुमार का जन्म 29 अगस्त 2001 को पंजाब जिले के झंझेरी गांव में हुआ था। वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी में पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया और अब मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

Table of Contents

अश्विनी कुमार बायोडाटा (Ashwani Kumar Biodata)

नाम (Name)अश्विनी कुमार
उपनाम (Nick Name)ज्ञात नहीं
जन्मस्थान (Birth Place)झंझेरी, मोहाली, पंजाब
उम्र (Age) 2025 में24 साल 
गृहनगर (Hometown)झंझेरी
पेशा (Profession)क्रिकेट खेलना
भूमिका (Role)गेंदबाजी करना 
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)मुंबई इंडियंस
धर्म (Religion)हिन्दू
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
आँख कलर (Eye Color)हल्का भूरा
बाल कलर (Hair Color)काला
हाइट (Height)6 फीट 4 इंच
वजन (Weight)65 kg
गर्लफ्रेंड (girlfriend)ज्ञात नहीं
Untitled design 2 4
अश्विनी कुमार का जीवन परिचय

अश्विनी कुमार का परिवार (Ashwani Kumar Family)

अश्विनी कुमार के परिवार की बात करें तो उनके पिता हरकेश कुमार एक किसान हैं और उनकी मां मीना रानी एक गृहिणी हैं और उनके बड़े भाई शिव राणा हैं।

पिता का नाम  (Father Name)हरकेश कुमार 
माता का नाम  (Mother Name)मीना रानी
भाई का नाम (Brother  Name)शिव राणा
Untitled design 8
अश्विनी कुमार के माता-पिता

अश्विनी कुमार कास्ट  (Ashwani Kumar Cast)

सार्वजनिक रूप से अश्विनी कुमार की जाति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। अश्विनी कुमार की राशि कन्या है लेकिन उनकी जाति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अश्विनी कुमार की शिक्षा (Ashwani Kumar Education)

अश्विनी कुमार ने अपनी पढ़ाई पंजाब के झंझेरी जिले से की है। उनकी स्कूल या उच्च शिक्षा के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अगर भविष्य में इस विषय पर कोई जानकारी मिलती है, तो हम उसे आपके साथ साझा करेंगे। अश्विनी कुमार को ज़्यादातर लोग क्रिकेट से ही जानते हैं।

अश्विनी कुमार का क्रिकेट जर्नी (Ashwani Kumar Cricket Career)

अश्विनी कुमार का क्रिकेट सफर लेदर बॉल से नहीं बल्कि टेनिस बॉल से शुरू हुआ था। वह अपने गांव में टेनिस बॉल से टूर्नामेंट खेला करते थे और उनकी प्रतिभा और मेहनत को देखते हुए उन्होंने लेदर बॉल से क्रिकेट खेलने का फैसला किया और अपने जिले के कोच वीरेंद्र सिंह और वीआरवी सिंह के अंडर में अभ्यास करना शुरू कर दिया।

अश्विनी कुमार को शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग से मिली पहचान

अश्विनी कुमार ने अपनी गेंदबाजी से अपने जिले में नाम कमाया था लेकिन उन्हें बड़े स्तर पर खेलने का मौका नहीं मिल रहा था। लेकिन फिर उन्हें शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलने का मौका मिला। उन्होंने लीग में बीएलवी ब्लास्टर्स की ओर से खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेकर अपनी पहचान बनाई और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए।

Untitled design 3 3
अश्विनी कुमार फोटो

अश्विनी कुमार का घरेलू क्रिकेट (Ashwani Kumar First Class Career)

अश्विनी कुमार ने रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपना डेब्यू मैच 9 दिसंबर 2019 को राजस्थान के खिलाफ खेला था और इस मैच में अश्विनी कुमार ने 13 ओवर में 59 रन देकर एक विकेट लिया था और पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

रणजी ट्रॉफी डेब्यू (Ranji Trophy Debut)9 दिसंबर 2019 (राजस्थान के विरुद्ध)
विजय हजारे ट्रॉफी डेब्यू (Vijay Hazare trophy Debut)8 दिसंबर 2021 (राजस्थान के विरुद्ध)
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी डेब्यू (Syed mushtak Ali Trophy Debut)30 अक्टूबर 2022 (हरियाणा के विरोध)

अश्विनी कुमार का आईपीएल कैरियर (Ashwani Kumar IPL Career)

अश्विनी कुमार ने 31 मार्च 2025 को मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू मैच खेला और डेब्यू मैच में ही अपना जलवा दिखा दिया. उन्होंने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर विरोधी टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया और इस मैच में कुल चार विकेट लिए।

उन्होंने कई बड़े क्रिकेटरों को आउट किया जैसे रिंकू सिंह, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल उनकी लिस्ट में शामिल थे और इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला।

अश्विनी कुमार को मुंबई इंडियंस की टीम ने 30 लाख रुपये में शामिल किया. अश्विनी कुमार पंजाब जिले के झंझेरी गांव के पहले क्रिकेटर बन गए हैं जो आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

Untitled design 1 5
अश्विनी कुमार मुंबई इंडियंस टीम

अश्विनी कुमार नेटवर्थ (Ashwani Kumar Net Worth)

अश्विनी कुमार की कुल संपत्ति की बात करे तो साल 2025 में लगभग 50 लाख है। हालांकि यह आकड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता हैं।मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2025 के आईपीएल  में 30 लाख  रुपए में अपने टीम में शामिल किया है।

अश्विनी कुमार सोशल मीडिया (Ashwani Kumar Social Media)

InstagramClick here 
  1. अश्विनी कुमार कौन हैं ?

    भारतीय क्रिकेटर

  2. अश्विनी कुमार का जन्म कब और कहां हुआ?

    29 अगस्त 2001 झंझेरी, पंजाब में हुआ था 

  3. अश्विनी कुमार के पिता का क्या नाम हैं ?

    हरकेश कुमार

  4. अश्विनी कुमार के माता का क्या नाम हैं ?

    मीना रानी

  5. अश्विनी कुमार की वर्तमान आईपीएल टीम कौन सी है?

    मुंबई इंडियंस

यह भी पढ़े

रियान पराग का जीवन परिचय (Riyan Parag biography in Hindi)

साईं सुदर्शन का जीवन परिचय (Sai Sudharshan biography in Hindi)

नीतीश कुमार रेड्डी का जीवन परिचय (Nitish Kumar Reddy Biography In Hindi)

अंगकृष रघुवंशी का जीवन परिचय (Angkrish Raghuvanshi biography in Hindi)